छत्तीसगढ़

CG CRIME: अवैध शराब की तस्करी करने वाला शातिर तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
1 July 2024 7:34 PM IST
CG CRIME: अवैध शराब की तस्करी करने वाला शातिर तस्कर गिरफ्तार
x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। अवैध रूप से शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने एक आरोपी को पकडक़र कार्रवाई की। आरोपी के पास से पुलिस ने 30 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2700 रुपए को जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन द्वारा टीम गठित कर थाना बसंतपुर स्टॉफ के मुखबिर के आधार पर रेड कार्रवाई कर क्लब चौक पान ठेला के पीछे बसंतपुर में अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखे कृष्ण कुमार गायकवाड़ (36) ग्राम सिंघोला सडक़ पारा के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2700 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बसंतपुर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया।
Next Story