छत्तीसगढ़
CG: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी
jantaserishta.com
22 July 2024 12:29 AM IST

x
सीजी न्यूज़
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) और कोरबा जिले में क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी हो गई। आरोप है कि, QLOF कंपनी ने करोड़ों रुपए लोगों से जमा कराया। कुछ महीने पहले विड्रॉल पर रोक लगाई और फिर कंपनी दफ्तर में ताला लगाकर भाग निकले।
इसके बाद लोगों ने चिरमिरी थाने में शिकायत दी है, लेकिन मामला अभी दर्ज नहीं हुआ है। वहीं पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल रविवार को समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने ज्ञापन देते हुए कंपनी पर कार्रवाई की मांग की।
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया है कि, कंपनी ने लोगों से करीब 600 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि, 10 दिनों में कंपनी पर अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे थाने का घेराव करेंगे।
लोगों ने अपनी शिकायत में बताया है कि, QLOF दिसंबर 2023 में क्षेत्र में एक्टिव हुई। क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग के लिए एप डाउनलोड कराए गए। शुरू में 3000 रुपए निवेश राशि रखी गई। चेन सिस्टम में कमीशन का लालच देकर लोगों को जोड़ा गया।
अप्रैल में कंपनी से जुड़ने की राशि 6000 कर दी गई। जमा राशि पर ब्याज और 1300 रुपए अतिरिक्त देने का झांसा देकर निवेश कराया गया। जून 2024 में कंपनी ने सिस्टम हैक होने की जानकारी दी और सिस्टम अपग्रेड होने तक रुपए निकालने पर रोक लगा दी।
केवाईसी कराने के नाम पर अलग से 6000 रुपए सभी से जमा कराए गए। इसके बाद 1 जुलाई से कंपनी पूरी तरह से बंद हो गई। पूर्व विधायक डॉ जायसवाल का दावा है कि, कंपनी ने करीब सात से आठ माह में MCB, कोरिया और कोरबा जिले के 10 लाख लोगों से करोड़ों रुपए जमा कराया। इसमें युवा, गृहणी, बेरोजगार और मध्यम वर्ग के लोग शामिल हैं।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ समाचारकरोड़ों की ठगीक्रिप्टो करेंसीCG NewsChhattisgarh NewsFraud of croresCrypto Currency
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





