छत्तीसगढ़

CG: फांसी पर लटकते मिली युवक की लाश

jantaserishta.com
21 July 2024 11:40 PM IST
CG: फांसी पर लटकते मिली युवक की लाश
x
सीजी न्यूज़
रामानुजगंज, 21 जुलाई। रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 4 में अपने ही घर में फांसी पर लटकते युवक की लाश मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर लाश को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया, परंतु रात्रि होने के चलते उसका पोस्टमार्टम सुबह हुआ एवं पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
इस मामले में रामानुजगंज थाना प्रभारी ललित यादव ने बताया कि नगर के वार्ड क्रमांक 4 के अर्जुन शर्मा अपने ही घर में फांसी पर लटका हुआ मिलने की सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करने के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story