छत्तीसगढ़

CG Death: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Shantanu Roy
2 Jun 2024 11:41 PM IST
CG Death: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
x
छग
Raigarh: रायगढ़। शहर के थाना चक्रधनगर क्षेत्र अंतर्गत विनोबा नगर मुहल्ले का रहने वाला बिजली मिस्त्री समयलाल यादव उम्र 50 वर्ष प्रतिदिन की भांति आज सुबह रायगढ़ स्टेडियम के पास स्थिति पटेल इलेक्ट्रिकल जहां वो कार्यरत था वहां गया हुआ था। तभी वहां अपना कूलर बनवाने आए ग्राहक राम लाल सोनी ने बिजली मिस्त्री समयलाल को अपने साथ ले गया। यहां कूलर रिपेयरिंग के दौरान समय लाल को करंट लग गया और वो वहीं तड़प कर मर गया। मृतक समय लाल अपने परिवार जिसमे उसकी पत्नि और चार लड़की सहित एक लड़का है का इकलौता कमाऊ पालक था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना स्थल से राम लाल सोनी ने थाना चक्रधर नगर पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर दिया। इसके साथ ही मृतक को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसके घटना स्थल पर ही मौत हो जाने की जानकारी दी।

मृतक के भाई मधुलाल यादव ने बताया कि घटना घटने के करीब एक घंटे बाद उन्हें सूचना मिली। पीड़ित परिवार जिला अस्पताल आ पहुंचा यहां मृतक का मालिक पटेल इलेक्ट्रिकल के संचालक दिलेश्वर पटेल और ग्राहक राम लाल सोनी दोनो पीड़ित परिवार से मिले। इधर पुलिस ने प्रारंभिक जांच उपरांत पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। चुकी पीड़ित परिवार बेहद गरीब है अतः मृतक के परिजन प्रशासन से आर्थिक सहायता के अलावा दुकान दार और ग्राहक जिसके यहां घटना घटित हुई थी,उनसे आर्थिक मदद की मांग को लेकर मृतक का शव लेने से इंकार कर दिया। हालाकि करीब एक घंटे तक नाराज पीड़ित परिवार अस्पताल परिसर में डटा रहा लेकिन प्रशासन से किसी भी प्रकार की कोई सहायता पीड़ित परिवार को नही मिली। इधर स्थानीय लोगों की समझाईस पर अंततः दुकान संचालक दिलेश्वर पटेल और ग्राहक रामलाल सोनी ने मृतक के परिवार को पृथक पृथक रूप से 75/75 हजार सहयोग राशि प्रदान की। जिसके बाद मृतक का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।
Next Story