छत्तीसगढ़

CG Murder: कलयुगी बेटे ने मां की कर दी बेरहमी से हत्या, गिरफ्तार

Shantanu Roy
17 July 2024 12:27 AM IST
CG Murder: कलयुगी बेटे ने मां की कर दी बेरहमी से हत्या, गिरफ्तार
x
छग
Gaurela-Pendra-Marwahi. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक युवक ने अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला। युवक अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। उसने नहीं दिए तो युवक ने बेंत से बुरी तरह पीटा और हाथ-पैर तक तोड़ डाले। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ​​​​​​ सारबहरा गांव के बहेलियाटोला निवासी रोशनी बाई के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे अर्जुन सिंह और बहू के साथ रहती थी। मंगलवार को रोशनी बाई घर से निकलकर भागते हुए पड़ोसी की बाड़ी में पहुंची और मदद की गुहार लगाने लगी। रोशनी बाई के पीछे-पीछे उसका बेटा अर्जुन सिंह भी पहुंच गया।
वह हाथ में फावड़ा लिए हुए था।


आरोप है कि अर्जुन ने फावड़े का बेंत निकाला और अपनी मां को पीटना शुरू कर दिया। जब तक आसपास के लोग पहुंचे, रोशनी बाई लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। पड़ोस के लोग रोशनी बाई को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की। हालांकि रोशनी बाई ने पहले ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही अर्जुन भाग निकला। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से आरोपी को करीब एक घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। बेंत से पीटने के चलते रोशनी बाई के हाथ-पैर टूट चुके थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह शराब पीने का आदी है। रोशनी बाई से उसने शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन नहीं दे रही थी। इसके चलते उसे गुस्सा आ गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Next Story