छत्तीसगढ़

CG NEWS: थाना प्रभारी ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई

Nil dhankar
26 Jun 2024 3:47 PM IST
CG NEWS: थाना प्रभारी ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई
x
छग

कोरबा Korba। जिले में लगातार चोरों का आतंक जारी है। आम लोगों के घर-दुकान के साथ ही ये शातिर चोर अब पुलिस के आवास को भी निशाना बनाने लगे हैं। बालको थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के घर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

Balco Colony बालको कालोनी स्थित निरीक्षक सनत सोनवानी का परिवार निवास करता है। सोमवार की रात चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर घर मे रखे नगदी और समान की चोरी कर ली। चोरी की हरकत घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बता दें कि निरीक्षक सनत सोनवानी का पोस्टिंग बीजापुर में है।

chhattisgarh news उनका परिवार बालको कालोनी में निवास करता है। सोमवार की रात परिवार के सदस्य घर ताला लगाकर बाहर गये थे। सूने घर का फायदा उठाकर चोर गिरोह ने पीछे के दरवाजा को तोड़कर घर मे रखे समान सहित नगदी की चोरी कर ली है। घटना की सूचना के बाद बालको पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Next Story