छत्तीसगढ़
CG: मामूली विवाद पर गैंती से हमला, ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत
Shantanu Roy
2 July 2026 11:07 PM IST

x
छग
Surguja. सरगुजा। जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगीडीह में गुरुवार को मामूली विवाद के बाद एक ग्रामीण की गैंती से हमला कर हत्या कर दी गई। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बरगीडीह निवासी जीतू नागेश (45 वर्ष) गुरुवार को अपने घर में मौजूद था। उस समय उसके परिवार के सदस्य धान की रोपाई के लिए खेत गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसी बुधराम उसके घर के सामने पहुंचा और दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बुधराम ने अचानक गैंती से जीतू नागेश पर हमला कर दिया। इस हमले में जीतू गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। हमले के बाद आरोपी बुधराम ने खुद ही आसपास के लोगों को बताया कि उसने जीतू को मार दिया है और अब वह जेल जाएगा। घटना की सूचना मिलने पर खेत में काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में घायल जीतू को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है।
मामला आगे की जांच के लिए लुण्ड्रा थाना पुलिस को भेजा जा रहा है। परिजनों के अनुसार, जीतू नागेश और बुधराम के बीच पहले से किसी प्रकार का विवाद नहीं था। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ मेलजोल रखते थे और सामान्य संबंध थे। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बताया गया कि आरोपी के परिजन भी घायल को अस्पताल ले जाने में सहयोग करते नजर आए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या के पीछे विवाद के वास्तविक कारणों की भी जांच की जा रही है।
Tagsसरगुजा हत्याबरगीडीह घटनालुण्ड्रा थानागैंती से हमलाग्रामीण की मौतअंबिकापुर मेडिकल कॉलेजछत्तीसगढ़ अपराधपड़ोसी विवादSurguja murderBargidih incidentLundra police stationattack with spadevillager diesAmbikapur Medical CollegeChhattisgarh crimeneighbour disputeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





