छत्तीसगढ़

CG: मारुति फैक्ट्री में ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत

Shantanu Roy
14 Aug 2024 12:11 AM IST
CG: मारुति फैक्ट्री में ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत
x
छग
Dharsiwa. धरसीवा। औद्योगिक इकाइयों में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र के फेस टू में स्थित मारुति फैक्ट्री में तीस से पैंतीस फीट की ऊंचाई से श्रमिक के गिरने की खबर सामने आई है. श्रमिक अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. घटना सोमवार की बताई जा रही है लेकिन चौबीस घंटे बाद भी स्थानीय पुलिस को घटना की कोई जानकारी प्रबंधन की ओर से नहीं दी गई है। श्रमिक तरुण निषाद के भाई तोरण निषाद, पिता शत्रुध्न निषाद और ससुर लखन निषाद निवासी बेमेतरा ने बताया की तरुण मारुति फैक्ट्री सिलतरा में काम करता है. सूचना मिली की बीते रोज फैक्ट्री में काम करते समय ऊंचाई से नीचे गिर गया. उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. घटना के बाद से ही वह बेहोश है. उसके दो छोटे बच्चे हैं।
Next Story