छत्तीसगढ़

chhattisgarh news: आगामी 24 और 48 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी

Nilmani Pal
7 July 2024 4:20 PM IST
chhattisgarh news: आगामी 24 और 48 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी
x

रायपुर raipur news। छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद, रायगढ़ सहित कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। दुर्ग में दोपहर से रिमझिम बारिश की शुरुआत हो गई है। weather department मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रायपुर, दुर्ग सहित प्रदेश के 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से फिर मानसून सक्रिय हो सकता है। प्रदेश में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

heavy rain 1 जून से अब तक राज्य में 200.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। हालांकि अब तक 258.3 मिली मीटर बारिश हो जानी चाहिए थी। यह अनुमान से करीब 22% कम है। प्रदेश के 3 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है।बलौदाबाजार में 20%, बिलासपुर में 30% और कोरबा में 29% ज्यादा पानी बरसा है। chhattisgarh news

वहीं 19 जिलों में बारिश कम हुई है। 11 जिले ऐसे है जहां बारिश औसत से सामान्य हुई है। प्रदेश में इस बार मानसून अभी तक कमजोर रहा है। इसके कारण जलाशय अच्छी तरह से नहीं भर पाए हैं।

Next Story