छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक रायमुनी भगत का जाना कुशलक्षेम
Shantanu Roy
19 Oct 2026 6:13 PM IST

x
शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहीं जशपुर विधायक रायमुनी भगत से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रभु श्रीराम से रायमुनि भगत के शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कामना की कि वे जल्द स्वस्थ होकर नई ऊर्जा और समर्पण के साथ पुनः जनसेवा में सक्रिय हों।
रायपुर के निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहीं जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें तथा वे पुनः उसी ऊर्जा, और समर्पण के साथ जनसेवा में सक्रिय हों। @BhagatRaimuni
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 19, 2026
Next Story





