छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज बलरामपुर-जशपुर दौरा
jantaserishta.com
26 Aug 2026 9:48 AM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री करीब सुबह 11:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बलरामपुर के राजपुर जाएंगे, जहां ग्राम कर्रा में आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री जशपुर के पण्डरीपानी पहुंचेंगे. यहां महतारी सदन में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. साथ ही विभागीय स्टॉल का अवलोकन करने के अलावा बहनों से संवाद करेंगे. पण्डरीपानी में एसबीआई की नई शाखा का उद्घाटन भी करेंगे. इसके बाद शाम 4:45 बजे बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





