छत्तीसगढ़
सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने लिए समाजहित के महत्वपूर्ण निर्णय
Shantanu Roy
17 July 2026 7:03 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के संरक्षक, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी का पुष्पगुच्छ एवं शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में समाजहित एवं जनसेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पंचायत द्वारा समाज के मेधावी एवं प्रतिभावान बच्चों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा।
वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद मजदूरों, सब्जी विक्रेताओं, ठेला एवं गुमटी संचालकों को नि:शुल्क छतरियों का वितरण किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तहत ग्राम गोदवारा, अमलेश्वर एवं भाटा में सुरक्षित स्थानों का चयन कर वृक्षारोपण किया जाएगा तथा पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी पंचायत द्वारा निभाई जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर रायगढ़ बाड़ा में ध्वजारोहण कर बूंदी एवं सेव का वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विमतारा हॉल में भक्ति एवं सांस्कृतिक वातावरण को बढ़ावा देने हेतु माता की चौकी का आयोजन भी किया जाएगा।
अध्यक्ष संजय जयसिंग एवं महासचिव मोहन वर्ल्याणी ने कहा कि पंचायत समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, संस्कृति एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करती रहेगी तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सेवा कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी। बैठक में संजय जयसिंग, मोहन वर्ल्याणी, जय आर्य, दीपक खेमानी, सुशील दरीरा, विशाल नारंग, पप्पू दुल्हानी, शैलेंद्र नेनानी, राजेश गिदवानी, कमल वाधवा, नरेश पींजानी, संजय माखीजा, धनेश मटलानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी जतिन नचरानी ने उक्त जानकारी प्रदान की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





