छत्तीसगढ़

सीएम हाउस अब पूरी तरह से नवा रायपुर में शिफ्ट

Nilmani Pal
5 Oct 2024 4:58 PM IST
सीएम हाउस अब पूरी तरह से नवा रायपुर में शिफ्ट
x

रायपुर raipur news। सीएम विष्णु देव साय कल से नवा रायपुर अटल नगर स्थित सीएम हाउस में रहेंगे। गृह प्रवेश के लिए तीन दिन की विशेष पूजा अर्चना आज ग्रह पूजन के साथ खत्म हो गई। कल गृह प्रवेश मिलन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। chhattisgarh news

इस मौके पर राज्यपाल रमेन डेका भी साय दंपति को बधाई देने जाएंगे।‌ साय, सीएम बनने के बाद से सेक्टर 27 से इस बंगले में रहना चाहते थे किंतु कुछ आवश्यक निर्माण कार्यों में विलंब के चलते अब तक इंतजार करना पड़ा। सेक्टर 27 के बंगलों में इस समय कृषि मंत्री रामविचार नेताम रह रहे हैं। वहीं अन्य मंत्री भी जाने की तैयारी कर रहे । राजभवन का निर्माण भी अंतिम चरण में हैं। chhattisgarh

Next Story