छत्तीसगढ़

CM साय ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी बड़ी शुभकामनाएं

SHIDDHANT
7 Nov 2026 11:37 PM IST
CM साय ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी बड़ी शुभकामनाएं
x
छग
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व हर घर में नई उम्मीदों, सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों का प्रकाश लेकर आए।
मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीपों और रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आशा, विश्वास, प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। साथ ही जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का त्योहार समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का अवसर है। यह पर्व हमें आपसी रिश्तों को और अधिक मधुर बनाने तथा मिल-जुलकर खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। दीपों की रोशनी के साथ हर व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का उजाला फैले, यही इस पर्व की वास्तविक भावना है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कामना की कि दीपावली का यह महापर्व छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार के जीवन में खुशहाली और नई उम्मीदें लेकर आए। प्रदेश के सभी नागरिक स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें। उन्होंने छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास और उन्नति की कामना करते हुए कहा कि हमारा प्रदेश खुशहाली, प्रगति और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।
Next Story