छत्तीसगढ़
भूपेश बघेल के प्रभार बदलने पर CM साय ने दिया बयान, बोले- 'ये जहां भी जाते हैं...'
jantaserishta.com
6 Sept 2026 4:09 PM IST

x
देखें वीडियो.
रायपुर: कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के बाद सीएम विष्णु देव साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर काम करती है और जहां भी जाती है, वहां गुटबाजी करती है। साय ने कहा कि भूपेश बघेल जब पंजाब के प्रभारी थे, तब उनका वहां विरोध हुआ था। शायद इसी का नतीजा है कि उनका प्रभार प्रदेश बदल दिया गया है।
झीरम मामले में एनआईए कोर्ट के फैसले पर मीडिया से चर्चा में सीएम साय ने कहा कि इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई थी। उस समय केंद्र में यूपीए की सरकार थी। एनआईए ने लगातार 13 वर्षों तक मामले में सुनवाई की और 100 से ज्यादा गवाहों की गवाही ली। इसके बाद यह निर्णय आया है। उन्होंने कहा कि 10 लोगों को सजा सुनाई गई है और उन्हें क्या सजा होगी, यह 16 तारीख को एनआईए कोर्ट तय करेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में तीजा-पोरा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





