छत्तीसगढ़
CM साय आज महासमुंद और बलरामपुर के दौरे पर, करमा महोत्सव में होंगे शामिल
Shubhra Nandy
27 Nov 2026 6:16 AM IST

x
विकास कार्यों की देंगे सौगात
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार, 27 नवंबर को महासमुंद और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10:45 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। सुबह 10:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा महासमुंद जिले के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:35 बजे बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे कार सेवा नानक सागर साहिब, गढ़फुलझर पहुंचकर विशेष कीर्तन समागम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:45 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत रघुनाथनगर स्थित आदर्श बालक आश्रम मैदान के हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा हाई स्कूल ग्राउंड जाएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:35 बजे से 3:35 बजे तक रघुनाथनगर में आयोजित करमा महोत्सव एवं मेगा हेल्थ कैंप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।
करमा महोत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और जनजातीय परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। वहीं, मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन भी मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम में शामिल है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:45 बजे रघुनाथनगर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 5:05 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और शाम 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
Next Story





