छत्तीसगढ़

CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक दी

Nil dhankar
20 Jun 2026 10:23 AM IST
CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक दी
x

रायपुर। CM साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिवस की हार्दिक दी। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, आपका सरल, संवेदनशील, प्रेरणादायी व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। महाप्रभु जगन्नाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूँ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने भी राष्ट्रपति मुर्मु को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि वह आज ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। साहस, सादगी, विनम्रता और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से भरी उनकी जीवन-यात्रा देशभर के लोगों को प्रेरित करती रही है।'उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मु के सार्वजनिक जीवन में लंबे कार्यकाल के दौरान राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, 'सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने राष्ट्र की उत्कृष्ट सेवा की है और वे विशेष रूप से वंचित एवं हाशिए पर रहने वाले लोगों के कल्याण के प्रति समर्पित रही हैं। भारत के विकास के प्रति उनका अटूट समर्पण अत्यंत प्रेरणादायक है। ईश्वर उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे। मैं आज ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में उनसे मिलने के लिए उत्सुक हूं।'

Next Story