छत्तीसगढ़
CM विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा, जानिए कहां-कहां जाएंगे मुख्यमंत्री
Shubhra Nandy
9 Nov 2026 6:20 AM IST

x
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री जशपुर जिले के बगीचा और बलेरा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से विभिन्न स्थानों पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का दौरा दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा और दोपहर 3:50 बजे बगीचा स्थित निज निवास पहुंचने के साथ निर्धारित कार्यक्रम समाप्त होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12:30 बजे जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत बगीचा स्थित अपने निज निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:35 बजे वे बगीचा हेलीपैड पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे हेलीकॉप्टर से बलेरा के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 1 बजे वे रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत बलेरा स्थित सरस्वती स्कूल ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 बजे हेलीपैड से कार द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 1:10 बजे ग्राम-मुख्यापानी पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री का दोपहर 1:10 बजे से 3:10 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:10 बजे ग्राम-मुख्यापानी से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3:15 बजे वे सरस्वती स्कूल ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:20 बजे हेलीकॉप्टर से बगीचा के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:40 बजे बगीचा हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3:45 बजे कार द्वारा अपने निज निवास के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3:50 बजे बगीचा स्थित निज निवास पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के जारी दौरा कार्यक्रम में ग्राम-मुख्यापानी में दो घंटे का समय आरक्षित रखा गया है। हालांकि इस अवधि में आयोजित होने वाली गतिविधियों का अलग से विवरण कार्यक्रम में नहीं दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस दौरे में बगीचा से बलेरा और वापस बगीचा तक हेलीकॉप्टर से यात्रा निर्धारित है, जबकि स्थानीय आवागमन कार द्वारा किया जाएगा।
Next Story





