आज CM विष्णु देव साय का जशपुर दौरा, शाम को रायपुर लौटेंगे

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे ग्राम बगिया से ग्राम केरसई के लिए रवाना होंगे। केरसई में वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:05 बजे ग्राम गारीघाट के लिए रवाना होंगे। यहां वे महतारी सदन पहुंचेंगे और आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 2:25 बजे पंडरीपानी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





