छत्तीसगढ़

CM Vishnudev साय ने कल दिल्ली में हुई बैठक की तस्वीर शेयर की

Nil dhankar
29 Jun 2024 2:08 PM IST
CM Vishnudev साय ने कल दिल्ली में हुई बैठक की तस्वीर शेयर की
x

रायपुर raipur news। सीएम विष्णुदेव साय CM Vishnudev Sai ने कल दिल्ली में हुई बैठक की तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने बताया कि कल रात नई दिल्ली में भाजपा BJP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के साथ छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों की परिचयात्मक बैठक में शामिल हुआ। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहे।

chhattisgarh news बता दें कि सुबह रायपुर लौटे सीएम साय ने यहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि शुक्रवार को दिल्‍ली में प्रदेश के सांसदों के साथ मुलाकात हुई। यह एक परिचयात्‍मक बैठक थी। इस बैठक में पार्टी के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकार और प्रदेश अध्‍यक्ष किरण देव भी मौजूद थे।

chhattisgarh मंत्रिमंडल के विस्‍तार का सवाल सुनते ही सीएम मुस्‍कुराते हुए यह कह कर सवाल को टाल दिया कि जब समय आएगा तब मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया जाएगा। चर्चा के दौरान सीएम ने नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर भी बयान दिया। सवाल हुआ कि राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि सरकार संसद में इस मुद्दें पर चर्चा नहीं होने दे रही है। इस पर सीएम साय ने कहा कि नीट पर कार्यवाही हो रही है। एचआरडी मिनिस्‍टर ने कहा है कि मामले में कार्यवाही की जाएगी, जो हो भी रहा है।

Next Story