छत्तीसगढ़
कलेक्टर व्यास ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांसाबेल का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
10 July 2026 10:57 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने जिला प्रशासन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। कलेक्टर रोहित व्यास स्वयं विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, मूलभूत सुविधाओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति की सतत समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कांसाबेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचकर पूर्ण जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ शैक्षणिक कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जो छात्राएं विद्यालय नहीं आ रही हैं, उनके पालकों से नियमित संपर्क कर उन्हें अनिवार्य रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। साथ ही कलेक्टर ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, सभी कक्षाओं में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जहां भी विद्युत तार अव्यवस्थित हैं, उन्हें तत्काल व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रोहित व्यास कक्षा 11वीं की विज्ञान संकाय की छात्राओं से भी रूबरू हुए। यहां छात्राओं को स्मार्ट क्लास के इंटरैक्टिव पैनल के माध्यम से अध्ययन कराया जा रहा था। कलेक्टर ने स्वयं इंटरैक्टिव पैनल की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और छात्राओं से संवाद करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि वे भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर एवं प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं। कलेक्टर ने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि सपनों को साकार करने का एकमात्र मार्ग लक्ष्य तय कर निरंतर कड़ी मेहनत करना है। उन्होंने नीट, जेईई सहित विभिन्न प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने की सलाह दी। इसके बाद कलेक्टर कक्षा 10वीं में हिंदी विषय का अध्ययन कर रही छात्राओं से भी मिले।
छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने भविष्य के सपनों को साझा किया। किसी ने डॉक्टर, किसी ने एयर होस्टेस, पुलिस अधिकारी और शिक्षक बनने की इच्छा व्यक्त की। शिक्षक बनने का सपना देख रही छात्रा निष्ठा साहू का उत्साह बढ़ाते हुए कलेक्टर ने उसे कक्षा के सामने अध्यापन करने के लिए प्रेरित किया। निष्ठा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ एक अध्याय पढ़ाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिसकी कलेक्टर ने सराहना की। वहीं इंजीनियर बनने की इच्छुक छात्रा कौशल्या यादव ने इंजीनियरिंग के प्रमुख पाठ्यक्रमों एवं उनके महत्व के बारे में जानकारी साझा की। कलेक्टर ने दोनों छात्राओं सहित सभी छात्राओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम एवं विद्यालय के प्राचार्य दिल रुस्तम दास टांडिया को निर्देश दिए कि अनुपस्थित छात्राओं के पालकों से नियमित संपर्क कर उनकी अनुपस्थिति का कारण जानकार छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्वयं भी कई छात्राओं के पालकों से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक छात्रा की शिक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार आस्था चंद्राकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





