छत्तीसगढ़
10 दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय लोकवाद्य कार्यशाला शिविर का समापन
Shantanu Roy
25 Jun 2026 8:24 PM IST

x
छग
Bhilai. भिलाई। संस्कृति विभाग (छत्तीसगढ़ शासन) एवं कुहुकी के संयुक्त तत्वावधान में जारी 10 दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय लोकवाद्य कार्यशाला शिविर का समापन बुधवार 24 जून की शाम कुहुकी कला ग्राम संग्रहालय परिसर, मैत्रीबाग चौक, मरोदा सेक्टर में हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार विजय वर्तमान और विशिष्ट अतिथि साहित्यकार मेनका वर्मा व वरिष्ठ लोक कलाकार गणेश विश्वकर्मा थे। शुरुआत में अतिथियों के स्वागत के उपरांत स्वागत भाषण देते हुए अन्नपूर्णा क्षत्रिय ने दस दिवसीय शिविर की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में शिल्पकारों ने न सिर्फ अपनी कलाकृतियों और वाद्य यंत्रों का निर्माण किया बल्कि एक दूसरे की कला की बारीकियों को समझा भी। वहीं आगंतुकों ने भी इन कलाकृतियों को बनते हुए देखा।
मुख्य अतिथि विजय वर्तमान ने कहा छत्तीसगढ़ी लोककला के संरक्षण में इस तरह शिविरों का आयोजन एक जरूरी पहल है और ऐसे ही माध्यमों से हमारी कला व संस्कृति देश व दुनिया में फैलेगी। उन्होंने शिविर के संयोजक रिखी क्षत्रिय की पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक दूसरे की कला को सीखने का अवसर देने यह एक बेहतर मंच है। आयोजन को साहित्यकार मेनका वर्मा व वरिष्ठ लोक कलाकार गणेश विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया और कलाकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियों की सराहना की। अतिथियों ने समापन समारोह में मौजूद शिबू कश्यप बेल मेटल,डमरू चक्रधारी टेराकोटा,ओकेश विश्वकर्मा लौह शिल्प,दीपक तारम काष्ठ कला, रूंजू वाद्य निर्माणकर्ता नीलकंठ देवार,चिकारा वाद्य निर्माणकर्ता मनहरण,तम्बूरा वाद्य निर्माणकर्ता राम कुमार पाटिल और मांदर वाद्य निर्माणकर्ता पन्ना लाल का सम्मान किया। इस दौरान कलाकारों ने लोकवाद्यों पर आधारित अपनी प्रस्तुति भी दी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संयोजक व लोक वाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय ने दिया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





