छत्तीसगढ़

ठेकाकर्मी को जबरन मौत के मुंह में धकेला

Nilmani Pal
2 Jun 2026 5:39 PM IST
ठेकाकर्मी को जबरन मौत के मुंह में धकेला
x

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां एक ठेकाकर्मी को चालू लाइन में बिना किसी सेफ्टी किट के खंभे पर काम के लिए चढ़ा दिया गया और वो 11 केवी लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बिल्हा थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक को मोहभट्टा मेला परिसर में स्थित चालू लाइन में खंभे पर चढ़ा दिया गया और वो बिना किसी सेफ्टी किट के काम कर रहा था। इसी दौरान वो 11 केवी लाइन की चपेट में आकर 20 प्रतिशत तक झुलस गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

वहीं इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया है और खंभे पर लटका है। साथ ही दर्द से कहरा रहा है। घटना के बाद अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचे और सीढ़ी के सहारे खंभे पर चढ़कर उसे नीचे उतारा।

Next Story