छत्तीसगढ़

बिलासपुर में दंपत्ति ने की खुदकुशी: बच्चों के रोने की आवाज सुन पहुंचे मकान मालिक, एक ही फंदे पर झूल रहे थे शव

jantaserishta.com
11 Aug 2026 12:58 PM IST
बिलासपुर में दंपत्ति ने की खुदकुशी: बच्चों के रोने की आवाज सुन पहुंचे मकान मालिक, एक ही फंदे पर झूल रहे थे शव
x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 स्थित किराए के मकान में मंगलवार को दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान रमेश सिंह बंजारा और माया बंजारा के रूप में हुई है. वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जामकछार के रहने वाले थे. वह दो बच्चों के साथ बिलासपुर में किराए के मकान में रहते थे. पति रमेश इंडस्ट्रियल इलाके के एक कंपनी में काम करता था.
घटना की सूचना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है. दोनों के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचानाम किया गया. पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंगलवार सुबह तकरीबन 5 बजे दोनों बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज आई, जिसे सुनकर मकान मालिक रमेश कुमार साहू वहां पहुंचे. कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए थे. इसके बाद मकान मालिक ने तत्काल परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी.
फिलहाल पति-पत्नी द्वारा इस तरह की कदम उठाने के पीछे क्या कारण था, इसका खुलासा नहीं हो सका है. घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ पायेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story