छत्तीसगढ़

धमतरी: कचना का युवक शराब बेचते गिरफ्तार

Nilmani Pal
7 Sept 2024 2:09 PM IST
धमतरी: कचना का युवक शराब बेचते गिरफ्तार
x

धमतरी dhamtari news। अवैध शराब बिक्री करते कचना निवासी युवक की गिरफ्तारी हुई है। भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दीपक चेलक ग्राम कचंना अपने काले रंग की मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने ले जा रहा हैं। Bhkharara Police

chhattisgarh news जिस सूचना के आधार पर शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी दीपक चेलक पिता अजीत कुमार चेलक उम्र 19 वर्ष, ग्राम कचंना, चौकी विरेझर के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मो.सा. के उपर 48 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 5280/- रूपये एवं प्रयुक्त मोटर सायकल क्र.CG 05 AN 5525 कीमती 25000/- रूपये जुमला कीमती 30280/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप० क्र० 157/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना भखारा के सउनि० तेजू राम सिन्हा, आरक्षक हेमराज नेताम,खुमान लाल साहू, धनसाय भारद्वाज एवं गजेन्द्र टण्डन का विशेष योगदान रहा।

आरोपी का नाम

आरोपी दीपक चेलक पिता अजीत कुमार चेलक उम्र 19 वर्ष साकिन कचंना,चौकी बिरेझर थाना कुरूद,जिला-धमतरी (छ०ग०)

Next Story