छत्तीसगढ़

धमतरी पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

Nilmani Pal
3 Jun 2026 5:10 PM IST
धमतरी पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप
x

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों, जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

धमतरी पुलिस की इसी सख्त कार्यवाही का परिणाम है कि दो दिन पूर्व जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी एक्ट के 14 अलग-अलग प्रकरणों में 15 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई थी।

इसके बाद भी अभियान को और तेज करते हुए आज थाना कुरूद एवं भखारा पुलिस द्वारा 02 और आबकारी प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार पिछले दो दिनों में कुल 16 आबकारी प्रकरणों में 18 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया गया है। इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 35 पौवा देशी शराब कीमती 2800/- रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमती 10,000/- रूपये कुल कीमती 12800/- रूपये जप्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपियों का नाम

नीलमणी साहू पिता भारत साहू उम्र 47 वर्ष,निवासी सेमरा-बी ,भखारा,थाना भखारा,जिला धमतरी(छ.ग.)

सोमनाथ गाड़ा पिता रामे गाड़ा,उम्र 44 वर्ष, निवासी सुपेला भखारा,थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)

थाना कुरूद की कार्यवाही

वहीं थाना कुरूद पुलिस द्वारा रामसागर तालाब के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 14 पौवा देशी शराब कीमती 1120/- रूपये, बिक्री रकम 250/- रूपये, कुल 1370/- रूपये एवं अन्य सामग्री जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

आरोपी का नाम

शुभम उर्फ पार्षद बंजारे पिता स्व.त्रिभुवन बंजारे, उम्र 27वर्ष, निवासी चंडीपारा कुरुद,थाना कुरूद,जिला धमतरी,(छ.ग.)

Next Story