छत्तीसगढ़

मुसीबत में मददगार बनी धमतरी पुलिस

jantaserishta.com
17 Aug 2026 2:19 PM IST
मुसीबत में मददगार बनी धमतरी पुलिस
x
कर्तव्य के साथ मानवता की मिसाल.
धमतरी: रविवार को रात्रि लगभग 9:50 बजे सिहावा रोड पर भोयना-अछोटा के मध्य पेट्रोल पंप के पास बारिश के दौरान अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया और यातायात बाधित हो गया।
इसी दौरान भोयना की ओर से आ रहे धमतरी पुलिस के पुलिस कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने स्थिति को देखते हुए तत्काल मौके पर रुककर स्वयं पेड़ को सड़क से हटाया तथा रास्ता साफ कर यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराया।
प्रधान आरक्षक की इस त्वरित पहल से मार्ग पर आवागमन पुनः सामान्य हुआ तथा वाहन चालकों एवं राहगीरों को राहत मिली। धमतरी पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में आम नागरिकों की सहायता के प्रति तत्परता का यह उदाहरण पुलिस की संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना को दर्शाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story