
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्कूली बस में अचानक आग लग गई। बस में 25 बच्चे, एक शिक्षक, ड्राइवर और हेल्पर समेत कुल 28 लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेहराडबरी के पास हुई।
बस अचानक धुआं फेंकने लगी। धुआं निकलता देख बस में सवार बच्चों और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने तत्काल बस रोक दी और सभी बच्चों व शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग पूरी तरह बुझा दी गई और किसी भी बच्चे या शिक्षक को चोट नहीं आई।
यह बस विद्या कुंज स्कूल की बताई जा रही है। हादसे के बाद सभी बच्चों और शिक्षक को दूसरी बस की मदद से स्कूल पहुंचाया गया। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





