छत्तीसगढ़

शादी की खुशियों के बीच हुआ विवाद, जीजा के अपशब्दों से आहत साली ने दी जान

jantaserishta.com
17 Oct 2026 10:42 AM IST
शादी की खुशियों के बीच हुआ विवाद, जीजा के अपशब्दों से आहत साली ने दी जान
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बिलासपुर में शादी समारोह में साली के चरित्र पर जीजा ने सार्वजनिक रूप से लांछन लगाकर हंगामा किया और विवाद खड़ा कर दिया। जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने खुद को आग लगा ली। बुरी तरह से झुलसी युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने युवती के मरने से पहले बयान, गवाहों के बयान और जांच के आधार पर आरोपी जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। मामला मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी का है। दरअसल, पचपेड़ी क्षेत्र के भगवान पाली निवासी गीता राय (28) 15 अप्रैल को मुंगेली जिले के ग्राम बरछा में अपने मामा घर में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। इसी दौरान टिकारी निवासी उसके जीजा विनेत जोगी ने सतीश राय के सामने गीता के चरित्र को लेकर अपशब्द कहे। उसने गाली-गलौज भी की, जिससे विवाद हो गया।
जीजा के सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और चरित्र पर लांछन लगाने के बाद गीता तनाव में आ गई। इसके बाद घर लौटने पर उसने 18 अप्रैल की रात खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। जिससे गंभीर रूप से झुलसी गीता को इलाज के लिए बिलासपुर और फिर रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अस्पताल से मिली सूचना पर गोलबाजार पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम किया था। बाद में जांच के लिए केस डायरी मल्हार चौकी भेजी गई। जांच के दौरान पुलिस ने मौत से पहले बायन, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, अस्पताल के बेडहेड टिकट, घटना स्थल निरीक्षण और गवाहों के बयानों का परीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार, मरने से पहले बयान में महिला ने शादी समारोह के दौरान जीजा के साथ हुए विवाद और उसके बाद मानसिक तनाव में आत्मघाती कदम उठाने की बात बताई थी। इसी आधार पर पुलिस ने विनेत जोगी के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story