छत्तीसगढ़
मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने रेल परिचालन की संरक्षा के प्रति जागरूक जनमानस को किया सम्मानित
Shantanu Roy
25 Jun 2026 7:57 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने रेल परिचालन की संरक्षा के प्रति जागरूक टी सूर्याराव, ब्यूरो प्रभारी, नईदुनिया भिलाई-दुर्ग एवं चंद्रकांत श्रीवास्तव, सीनियर रिपोर्टर, नईदुनिया भिलाई को स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया। इनकी जागरूकता के कारण भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर दिनांक 22 मई 2026 की रात रेलवे ट्रैक में आई गंभीर तकनीकी खामी को समय रहते भाप कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। इन्होंने तुरंत ही रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के संज्ञान में उक्त घटना को लाया।
जिस पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने संबंधित विभागों से समन्वय कर तत्काल मरम्मत कार्य कर संभावित हादसे को टाल दिया गया। घटना प्लेटफार्म क्रमांक-2 की है, जहां दुर्ग की ओर जाने वाली रेल पोल क्रमांक 857/6 के पास रेल पटरी में लगे जाइंट प्लेट में लगे नट-बोल्ट निकल गए थे। इसके कारण जैसे ही ट्रेन के पहिए उस हिस्से से गुजर रहे थे, पटरी में तेज झटके और असामान्य कंपन महसूस हो रहा था। स्थिति इसलिए भी गंभीर थी क्योंकि उसी स्थान, पर ट्रैक ज्वाइंट मौजूद था, जो. लगातार दबाव व कंपन के चलते टूट सकने की आशंका हो सकती थी। उनकी इस जागरूकता के लिए रेलवे प्रशासन ने उनका आभार प्रकट किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





