छत्तीसगढ़
विष्णु के सुशासन से विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनना हुआ आसान
Shantanu Roy
31 Aug 2024 12:04 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। विगत एक बरस से अपने बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के लिए विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के सुशासन वाली सरकार के मंशानुरूप कोरिया जिला प्रशासन के विशेष पहल से इन परिवारों को इस परेशानियों से छुटकारा मिल गई है। कोरिया जिला के पोड़ी (बचरा) के तहसीलदार ओपी सिंह ने जानकारी दी कि ग्राम गोविंदपुर निवासी अशोक कुमार की पुत्री नीरज कुमारी, दुलार साय की बेटियां कुमारी संगीता व कविता, बृजलाल के बिटिया सगुन, बुधियारो, जगसाय की बेटी रीना एवं शंकर लाल बैगा के पुत्र प्रशंसा कुमार, बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम आमगांव निवासी चंदा बाई के पुत्र लक्ष्मण यादव के जन्म प्रमाण पत्र बनने में आ रही थी। उन्होंने कलेक्टरेट कार्यालय में लगने वाले जन चौपाल कार्यक्रम में अपनी परेशानियों का जिक्र कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के समक्ष किया। जिसका यह असर हुआ कि उन्हें तत्काल जन्म प्रमाणपत्र बनाकर दिया गया। जन्म प्रमाण पत्र बनने से बैगा परिवार में खुशियां देखने को भी मिली है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





