छत्तीसगढ़

खेत में भाग रहे युवक को हाथी ने कुचला, फिर भी बच गई जान, CG का खौफनाक वीडियो वायरल

jantaserishta.com
24 Nov 2026 2:48 PM IST
खेत में भाग रहे युवक को हाथी ने कुचला, फिर भी बच गई जान, CG का खौफनाक वीडियो वायरल
x
देखें वीडियो.
सरगुजा: जिले में जंगली हाथियों की मौजूदगी के बीच एक बार फिर हमले की घटना सामने आई है। बतौली क्षेत्र के ग्राम टिरंग में एक जंगली हाथी ने खेत में भाग रहे युवक को कुचल दिया। हाथी के हमले में युवक घायल हो गया, हालांकि गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की नजर जंगली हाथी पर पड़ी तो वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान खेत के बीच से भाग रहे एक युवक को हाथी ने अपनी चपेट में ले लिया। वायरल वीडियो में हाथी युवक को कुचलता हुआ नजर आ रहा है। आसपास मौजूद लोग भी हाथी से बचने के लिए भागते दिखाई दे रहे हैं।
हाथी के हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। राहत की बात यह रही कि हमले के बावजूद उसकी जान बच गई। घटना सीतापुर वन परिक्षेत्र की बताई जा रही है। हालांकि, घटना के समय हाथियों की संख्या और हमले की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना ने एक बार फिर हाथी प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story