छत्तीसगढ़
कचरा प्रबंधन सेंटर में पार्टी करते दिखे कर्मचारी-अधिकारी, नोटिस जारी
jantaserishta.com
3 Sept 2026 11:46 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई में SLRM (सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट) सेंटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जोन-4 के प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत कुमार मांझी और उनके विभाग के कुछ कर्मचारी पार्टी करते नजर आ रहे हैं। कथित तौर पर शराब और कुछ आपत्तिजनक गतिविधियां भी दिखाई दे रही हैं।
इसके अलावा वे ‘I Am A Disco Dancer’ गाने पर डांस करते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने मामले को गंभीरता से लिया है। निगम आयुक्त सुरूचि सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत कुमार मांझी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। साथ ही तय समय के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। मामला जोन-4 खुर्सीपार स्थित SLRM सेंटर का है।
जानकारी के मुताबिक, सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर शहर में निकलने वाले कचरे को अलग करने और उसे आगे भेजने के काम से जुड़े होते हैं। यहां निगम के कर्मचारी और सफाई से जुड़े लोग काम करते हैं।वायरल वीडियो में कर्मचारी-अधिकारी परिसर में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पार्टी किए जाने की बात सामने आई है। वीडियो में शराब होने का दावा भी किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैलने के बाद मामला निगम अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद संबंधित कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है। नोटिस के जरिए पूछा गया है कि सेंटर परिसर में इस तरह की गतिविधियां किसकी अनुमति से हुईं और वहां पार्टी करने की जरूरत क्यों पड़ी।
मामले में कर्मचारियों के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। आयुक्त सुरूचि सिंह की ओर से जारी नोटिस के बाद अब कर्मचारियों के जवाब पर नजर है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो निगम प्रशासन की ओर से जिम्मेदार कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।
Tagsभिलाईसॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटरभिलाई वायरल वीडियोBhilaiSolid and Liquid Resource Management CentreBhilai viral video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





