छत्तीसगढ़
15 नवंबर से सभी उपार्जन केंद्रों मे धान खरीदी की पूरी तैयारी हो: कलेक्टर
Shantanu Roy
11 Nov 2026 6:10 PM IST

x
छग
Balodabazar. बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने 15 नवम्बर से शुरू हो रहे धान खरीदी महाभियान अंतर्गत जिले के उपार्जन केंद्रों मे खरीदी की तैयारी के सम्बन्ध मे बुधवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों मे 15 नवम्बर से धान खरीदी की आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने कहा कि सभी उपार्जन केन्द्र के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए है। सबंधित नोडल अधिकारी अपने उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर खरीदी की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। आर्द्रतामापी यन्त्र एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन का उचित कैलिब्रेशन, माइक्रो एटीएम सक्रिय,किसानों के लिये पेयजल औऱ शौचालय की व्यवस्था हो। इसके साथ ही सभी केंद्रों मे नये व पुराने बारदाने पहुंच जाए।उन्होंने कहा कि नये प्राधिकृत अधिकारियो के लिये प्रशिक्षण की तत्काल व्यवस्था करें। उन्होंने बताया क़ि पीव्ही एप्प मे रकबा सत्यापन अब 15 नवम्बर तक बढ़ा दी गई है। अब बढ़े हुए समय सीमा मे सत्यापन एवं अन्य त्रुटियों का सुधार करें।
बताया गया क़ि 10 नवम्बर से शुरु हुए तुंहर टोकन एप्प के माध्यम से अब तक 61 उपार्जन केंद्रों मे धान बेचने किसानों ने 153 टोकन बुक करा लिया है। इस बार 70 प्रतिशत टोकन ऑनलाइन एवं 30 प्रतिशत समिति के माध्यम से बुक किये जाएंगे। इससे किसानों को घर बैठे टोकन लेने मे अधिक सुविधा मिलेगी। बैठक मे खाद्य अधिकारी पुनित वर्मा, उपायुक्त सहकारिता उमेश गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ज़ीएन साहु सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Next Story





