छत्तीसगढ़
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 125 छापेमारी
jantaserishta.com
3 Sept 2026 10:58 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
कवर्धा: जिला आबकारी विभाग कबीरधाम द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अगस्त 2026 में विभाग द्वारा कुल 125 छापेमारी कार्यवाही करते हुए 82 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी मुकेश पाण्डेय ने बताया कि दर्ज प्रकरणों में 07 गैर-जमानतीय प्रकरण तथा 02 प्रकरण अन्य राज्य हरियाणा एवं मध्यप्रदेश निर्मित मदिरा से संबंधित हैं। विभागीय टीमों द्वारा कार्रवाई के दौरान 65.32 बल्क लीटर देशी मदिरा, 5.25 बल्क लीटर विदेशी मदिरा तथा 188.00 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब, इस प्रकार कुल 258.57 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई है। इसके साथ ही 2540 किलोग्राम महुआ लाहन भी जप्त किया गया है। जब्त मदिरा में 22.56 बल्क लीटर अन्य राज्य हरियाणा एवं मध्यप्रदेश निर्मित मदिरा शामिल है। अवैध मदिरा के परिवहन में प्रयुक्त 02 वाहन, जिसमें दोपहिया एवं चारपहिया वाहन शामिल हैं, को भी विभागीय टीम द्वारा जब्त किया गया है। जब्त मदिरा, वाहन एवं अन्य सामग्रियों का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 10 लाख 46 हजार 44 रुपए है।
उन्होेंने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन अथवा विक्रय से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर इसकी सूचना विभाग को दें, ताकि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई की जा सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





