
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: जिले के अछोटा चौक में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने मां अंगारमोती मेडिकल स्टोर और श्री साईं मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों मेडिकल स्टोर्स में बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिलीं। अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने दोनों मेडिकल स्टोर को तत्काल बंद करा दिया।
संचालकों को विभागीय नोटिस का जवाब देने और जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही NOC मिलने तक मेडिकल स्टोर संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि एक्सपायरी दवाइयों का उचित पृथक्करण, सुरक्षित भंडारण और नियमानुसार निस्तारण जरूरी है। औषधि प्रतिष्ठानों में नियमों के पालन को लेकर जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Tagsएक्सपायरी मेडिसिनमेडिकल स्टोर बंदऔषधि विभागराजस्व विभागमेडिकल स्टोर निरीक्षणदवा दुकानएक्सपायरी दवाऔचक निरीक्षणNOCऔषधि प्रतिष्ठानExpired medicinemedical store closeddrug departmentrevenue departmentmedical store inspectionmedicine shopexpired medicinesurprise inspectiondrug establishment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





