छत्तीसगढ़
ग्रामीण उत्पादों के लिए एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया गया आयोजन
Shantanu Roy
25 July 2026 12:35 AM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन में 24 जुलाई को कृषि और संस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण रायपुर (एपीडा) संस्था एवं आनंद एजुकेशन सोसायटी रायपुर के द्वारा जिले में स्थापित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी एवं समूह के द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद के विपणन एवं एक्सपोर्ट के संबंध में एक दिवसीय एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन जिला पंचायत महासमुंद में किया गया।
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यातक विकास प्राधिकरण रायपुर द्वारा आयोजित एक दिवसीय एक्सपोर्ट ओरिएंटेशन प्रोग्राम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन, सूक्ष्म लघु उद्योग एवं समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यातकों का पंजीकरण, आरसीएमसी प्रमाण पत्र, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए उत्पादकों के मानक और गुणवत्ता और वैश्विक बाजार के बीच कड़ी के रूप में काम करने हेतु आवश्यक जानकारी साझा किया गया। जिससे उत्पाद को निर्यात करने करने से उनका अधिक मूल्य पाया जा सके।
सीईओ जिला पंचायत अनुपमा आनंद द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा निर्मित उत्पादित सामग्रियों को गुणवत्ता एवं पैकेजिंग ब्रांडिंग के माध्यम से स्थानीय एवं वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने हेतु एवं विक्रय किए जाने हेतु दिए गए प्रशिक्षण का स्वयं एवं अपने आसपास के उद्यमियों को बताकर लाभ प्राप्त करने हेतु चर्चा किया गया। कार्यक्रम में एपीडा संस्था से मास्टर ट्रेनर के रूप में दिनेश सावले कृषि विकास प्रबंधक, अशोक राय कंसलटेंट एवं प्रेम आनंद राव फैसिलिटेटर तथा एफपीओ, समूह की सहभागिता रही।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





