
x
सोमा देवांगन हिरासत में, छुड़ाने पहुंचे छुटभैया कांग्रेसी नेता
Raipur. रायपुर। राजधानी में महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एंकर सोमा देवांगन को हिरासत में लिया है। सिविल लाइन पुलिस ने शनिवार को सोमा देवांगन को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। वही सोमा देवांगन को छुड़ाने के लिए कांग्रेस से जुड़े कुछ ऐसे लोग जिन पर रेप के आरोप लगे है जो चंदाखोरी करते है, जो पार्टी के लिए अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देते है ऐसा लोग ही सिविल लाइन थाने के बाहर पहुंचे। हिरासत में लेने की कार्रवाई को लेकर समर्थकों और कांग्रेस से जुड़े लोगों की मौजूदगी के कारण थाने के आसपास गतिविधियां तेज रहीं। आपको बता दें कि महापौर मीनल चौबे सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ की बेटी है और एक बेटी को इस तरह के अपशब्द कहने पर छत्तीसगढ़ की दूसरी बेटी उसकी खबर को प्रसारित करती है इसमें कही भी नैतिकता नहीं दिखती है। रायपुर पुलिस अपना काम कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने उद्योग भवन के सामने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और इसके बाद अपने साथ ले गई। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में रायपुर की महापौर मीनल चौबे को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत में वीडियो के निर्माण, प्रसारण और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई थी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसी क्रम में शनिवार को सिविल लाइन पुलिस ने सोमा देवांगन को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस अब वीडियो से संबंधित तथ्यों और इसके निर्माण एवं प्रसारण में अलग-अलग लोगों की कथित भूमिका की जांच कर रही है। सोमा देवांगन को हिरासत में लिए जाने के बाद उससे मामले के संबंध में पूछताछ और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल यह स्पष्ट होना बाकी है कि पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है। पुलिस की जांच में यह भी देखा जा रहा है कि संबंधित वीडियो किसने तैयार किया।
उसे किन माध्यमों से प्रसारित किया गया और वीडियो में इस्तेमाल की गई सामग्री के लिए किसकी क्या भूमिका या जिम्मेदारी बनती है। मामला रायपुर की महापौर से जुड़ा होने के कारण राजनीतिक और सार्वजनिक स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री को लेकर की गई शिकायत के बाद शुरू हुई पुलिस कार्रवाई में अब सोमा देवांगन को हिरासत में लिया जाना महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। पुलिस की ओर से जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आरोपों तथा मामले में संबंधित लोगों की भूमिका की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक सोमा देवांगन पुलिस हिरासत में थी और मामले में आगे की कार्रवाई जारी थी।
Next Story





