छत्तीसगढ़

रातभर तलाशते रहे परिजन, सुबह घर से 100 मीटर दूर फंदे पर मिला युवक

jantaserishta.com
12 Oct 2026 6:13 PM IST
रातभर तलाशते रहे परिजन, सुबह घर से 100 मीटर दूर फंदे पर मिला युवक
x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक लापता युवक की लाश उसके ही घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जांच शुरु कर दिया है।
यह पूरा मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान जय कुमार पटेल (24) के रूप में हुई है, जो अविवाहित था और मजदूरी करता था। वहीं वह रविवार शाम से लापता था और परिजन रात भर से उसकी तलाश कर रहे थे।
सोमवार सुबह 10 बजे जब ग्रामीण शौच के लिए गए, तो उन्होंने राकसिपारा डगनिया के नर्सरी में जय कुमार का शव पेड़ पर फांसी से लटकी हुई देखी। घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि बयान दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story