
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर निगम देश का पहला ऐसा नगरीय निकाय क्षेत्र बन गया है। जहां पीपीपी मोड पर पीएसयू पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग इंडियन आयल कार्पोरेशन की सहभागिता से फास्ट ईव्ही चार्जिंग स्टेशन पर तेज गति से कार्य किया जा रहा है। निगम द्वारा 10 विभिन्न पार्किंग क्षेत्र में फास्ट ईव्ही चार्जिंग स्टेशन शीघ्र स्थापित कर दिये जायेंगे। जिसमें नागरिकों को 2 व्हीलर और 4 व्हीलर वाहनों की फास्ट चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इस कार्य को टाटा एवं एथर पाॅवर जैसी कंपनियों की सहभागिता से करवाया जा रहा है। इससे नागरिको को तेज गति से 2 व्हीलर और 4 व्हीलर वाहनों की चार्जिंग की सुविधा शहर में विभिन्न स्थानों पर प्राप्त हो सकेगी। निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने प्रस्तावित फास्ट ईव्ही चार्जिंग स्टेशन के स्थल निरीक्षण किया। यहां यह उल्लेखनीय है कि राजधानी शहर के 4 स्थानों नगर निगम मुख्यालय भवन पार्किंग स्थल, अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड भाठागांव, कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग, जयस्तंभ चौक के समीप पुराना बस स्टैण्ड मल्टीलेवल पार्किंग में फास्ट 4 व्हीलर ईव्ही चार्जिंग स्टेशन का संचालन किया जा रहा है।
उक्त ईव्ही चार्जिंग स्टेशन में अप्रैल से जुलाई तक कुल 3499.17 युनिट बिजली खपत हुई है। 10 रू. 50 पैसा प्रति युनिट की आय नगर निगम रायपुर को उक्त ईव्ही चार्जिंग स्टेशन संचालन के माध्यम से हो रही है। प्रत्येक माह अधिक वाहन ईव्ही चार्जिंग स्टेशन में आने से बिजली खपत में लगभग 30 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की जा रही है। नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री इमरान खान ने जानकारी दी कि माह अप्रैल 2024 में उक्त 4 ईव्ही चार्जिंग स्टेषन में 378.83 युनिट बिजली खपत हुई है । इसी प्रकार माह मई में बिजली खपत 701.24 युनिट हुई है। बिजली खपत जून में 1050.10 युनिट हुई है। जुलाई में 1369 युनिट बिजली खपत हुई है। माह अप्रैल से जुलाई 24 तक 4 में उक्त 4 ईव्ही चार्जिंग स्टेशन नगर निगम मुख्यालय पार्किंग, अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड भाठागांव, कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग, जयस्तंभ चैक के समीप पुराना बस स्टैण्ड मल्टीलेवल पार्किंग में संचालन के दौरान अप्रैल से जुलाई 2024 तक 4 माह में कुल 3499.17 युनिट बिजली खपत हुई है। जबकि प्रति युनिट 10 रू. 50 पैसे की दर पर निगम रायपुर को इससे आय प्राप्त हुई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





