छत्तीसगढ़
पलंग पर सो रही थी छात्रा, सांप के डसने के बाद टूट गई सांसों की डोर
jantaserishta.com
6 Sept 2026 4:45 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ जांजगीर जिले के ग्राम पंचायत कांसा के शंकर चौक में सर्पदंश से 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मानवी कश्यप, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कांसा में 8वीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक बच्ची रात में पलंग पर सो रही थी। तड़के करीब 3 बजे जहरीले सांप ने उसके बाएं हाथ को डस लिया। सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ ले गए। प्राथमिक उपचार शुरू किया गया, लेकिन हालत बिगड़ती गई। परिजनों का कहना है कि नवागढ़ अस्पताल में आपातकालीन ऑक्सीजन और वेंटीलेटर जैसी पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
डॉक्टरों ने मानवी को जिला अस्पताल जांजगीर-चांपा रेफर कर दिया। नवागढ़ में चेकअप के बाद जिला अस्पताल पहुंचने में दो से तीन घंटे लग गए। इस दौरान रास्ते में उसकी तबियत लगातार बिगड़ती गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मानवी को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो चुकी थी। मानवी का छोटा भाई प्रियांशु 11 साल का है। पिता सालिक राम कश्यप किसान हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





