छत्तीसगढ़

रायपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ढाई लाख की ठगी

Nil dhankar
20 Jun 2026 9:00 AM IST
रायपुर में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ढाई लाख की ठगी
x

रायपुर। साइबर ठग ने आरटीओ के ई चालान की एपीके फाइल भेज कर 2.63 लाख से अधिक रूपए पार कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रेम नगर मोवा निवासी आशीष वर्मा 35 हिंदूजा फायनेंस कंपनी आजाद चौक का कर्मचारी है।

उसे 6 जून को दोपहर 12.30 बजे अज्ञात नंबर 5733271342 से आरटीओ का ई चालान भेजा। यह चालान एपीके फाइल के रूप में भेजा।इसे आशीष ने क्लिक कर ओपन किया। और पर भर में उसके एक्सिस बैंक के एकाउंट से 2,63673 रूपए ट्रांसफर हो ग‌ए। कल इसकी भनक लगने पर आशीष ने कल रात आजाद चौक थाने में धारा 318-4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story