छत्तीसगढ़

गैंगस्टर अमन साहू ने विधानसभा चुनाव लड़ने कोर्ट से मांगी अनुमति

Nil dhankar
19 Oct 2024 4:34 PM IST
गैंगस्टर अमन साहू ने विधानसभा चुनाव लड़ने कोर्ट से मांगी अनुमति
x

रायपुर। झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। इस बीच रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। दरअसल गैंगस्टर अमन साव विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। आज झारखंड से रायपुर आए वकील ने नॉमिनेशन फॉर्म पर अमन साव के हस्ताक्षर कराए है। अमन साव ने झारखंड की कोर्ट में चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए आवेदन लगाया है। बताया जा रहा है कि झारखंड की बड़कागांव विधानसभा सीट से वह चुनाव लड़ेगा। gangster aman sahu

जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इस संबंध में उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लातेहार की अदालत में एक याचिका दाखिल की है।

बता दें कि अमन साव झारखंड के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर में से एक है और वर्तमान में जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हाल ही में झारखंड एटीएस ने उसके लॉरेंस बिश्नोई से संबंधों का खुलासा किया है, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता और बढ़ गई है।


Next Story