छत्तीसगढ़

गंज पुलिस ने MDMA ड्रग्स के साथ तस्कर को पकड़ा

jantaserishta.com
10 Aug 2026 11:06 AM IST
गंज पुलिस ने MDMA ड्रग्स के साथ तस्कर को पकड़ा
x
रायपुर: एमडीएमए ड्रग्स के साथ फिर एक तस्कर गिरफ्तार किया गया है। गंज पुलिस ने बीती रात तस्कर रामनिवास माचरा को गिरफ्तार कर उससे 106 ग्राम ड्रग्स बरामद किया है। गंज पुलिस ने जब्त ड्रग्स की कीमत 12 लाख रुपए से अधिक आंका है। पुलिस माचरा से उसके बैक वर्ड लिंक और यहां के खरीदारों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
देर शाम तक पुलिस पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है। यहां बता दें कि इससे पहले भी गंज पुलिस ने देवेन्द्र नगर आफिसर्स कालोनी के पास से एक्सप्रेस वे के नीचे से हर्ष अग्रवाल और उसके 4 साथियों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में नव्या मलिक गिरोह का खुलासा हुआ था ‌।जो मंहगे होटलों में पार्टी आदि के लिए ड्रग्स सप्लाई करती थी। राजधानी में ड्रग्स की तस्करी नहीं थम रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story