छत्तीसगढ़

CG NEWS: बकरी चरवाहे ने की पत्नी की हत्या, फावड़ा मारकर खेला खूनी खेल

Nil dhankar
3 July 2024 2:41 PM IST
CG NEWS: बकरी चरवाहे ने की पत्नी की हत्या, फावड़ा मारकर खेला खूनी खेल
x
छग

कोरबा Korba। जिले में एक हत्या murder का मामला सामने आया है. यहां चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जिसे पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार किया है. यह मामला पुलिस चौकी कोरबी Police Station Korbi का है.

chhattisgarh news मिली जानकारी के अनुसार, कोरबी चौकी के ग्राम जलके के मांझा बहरा मोहल्ला में देर शाम बसन्त कुमार पोया ने अपनी पत्नी मंगली बाई (32 वर्षीय) पर फावड़े से हमला कर उसे मौत के नींद सुला दिया. हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. साथ ही आरोपी की तलाश में भी जुट गई थी.

बताया जा रहा है कि पति बीते मंगलवार को देर शाम बकरी चराकर घर पहुंचा तो पत्नी को दो मर्दों से बात करता देख आगबबूला हो गया. जिसके बाद वह घर में पड़े फावड़े को उठाया और उससे पत्नी पर हमला कर दिया. जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, तभी सूचना मिली कि आरोपी जंगल में छिपा हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है. chhattisgarh


Next Story