छत्तीसगढ़
बिल्हा में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, ट्रक चालकों से अवैध वसूली और मारपीट का आरोप
Shantanu Roy
18 Jun 2026 11:45 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। बिल्हा थाना पुलिस ने अवैध उगाही, मारपीट और क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के मामले में हिस्ट्रीशीटर बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर अपने साथियों के साथ मिलकर क्रेशर क्षेत्र में ट्रक चालकों से जबरन वसूली करने और विरोध करने पर मारपीट करने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 12 बिल्हा निवासी महेश शर्मा ने 17 जून को थाना बिल्हा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 16 जून की दोपहर ग्राम पंचायत दुर्गडीह क्षेत्र में सत्यप्रकाश घृतलहरे, उसके भाई दिलेश घृतलहरे और अन्य साथियों ने क्रेशर में काम करने वाले ट्रक चालकों से शराब पीने के नाम पर अवैध रूप से पैसे की मांग की थी। जब चालकों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित ट्रक चालक पुन्नू यादव और मोनू राजपाल के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट की गई, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने खुलेआम धमकी दी थी कि जब तक पैसे नहीं दिए जाएंगे तब तक वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इसके अलावा आरोप है कि बदमाशों ने ग्राम पंचायत के सामने टेंट लगाकर वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था और रॉयल्टी जांच के नाम पर दबाव बनाते हुए अवैध वसूली की जा रही थी। आरोपी यह भी कह रहे थे कि शासन-प्रशासन उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सत्यप्रकाश उर्फ सत्या को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध वसूली और मारपीट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने मौके से लगाए गए टेंट और कुर्सियों को भी जब्त किया है, जिनका उपयोग कथित रूप से अवैध वसूली और वाहनों को रोकने के लिए किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा सहित पुलिस स्टाफ ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, धमकी या हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsबिल्हा थानाहिस्ट्रीशीटर गिरफ्तारीअवैध वसूलीट्रक चालक मारपीटक्रेशर क्षेत्रसत्यप्रकाश घृतलहरेबिलासपुर पुलिसन्यायिक रिमांडछत्तीसगढ़ अपराधरॉयल्टी जांच विवादBilha Police Stationarrest of a history-sheeterillegal extortionassault on a truck driverstone crusher zoneSatyaprakash GhritlahreBilaspur Policejudicial remandcrime in Chhattisgarhroyalty inspection dispute. छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





