छत्तीसगढ़

CG में घाटी में चट्टान सडक़ में गिरा, ट्रेलर चालक ने मारी ब्रेक, वरना...

Shantanu Roy
19 July 2024 11:54 PM IST
CG में घाटी में चट्टान सडक़ में गिरा, ट्रेलर चालक ने मारी ब्रेक, वरना...
x
छग

Keshakaal. केशकाल। केशकाल घाट के मोड़ क्रमांक 2 में शुक्रवार दोपहर अचानक एक विशालकाय चट्टान उखडक़र सडक़ पर आ गिरी। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन उस मार्ग से नहीं गुजर रहा था। चट्टान गिरने की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अत्यधिक बारिश होने के कारण चट्टान को नही हटवाया गया है। फिलहाल केशकाल पुलिस द्वारा उक्त चट्टान पर रेडियम लगा दिया गया है। एक ओर से वाहनों का आवागमन जारी है। लेकिन रात के वक्त वाहनों की संख्या बढऩे से जाम की स्थिति निर्मित होने की संभावना भी बनी हुई है।

Next Story