छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार व बस्तर मुन्ने के आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश
Shantanu Roy
8 Jun 2026 11:34 PM IST

x
छग
Kanker. कांकेर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार एवं बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही पेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित लंबित आवेदनों का भी समयबद्ध निराकरण करने कहा। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर क्षीरसागर ने बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार एवं नियद नेल्लानार 2.0 अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बस्तर मुन्ने के अंतर्गत संचालित 31 बिन्दुओं पर आधारित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के तहत जिले में सर्वेक्षण कार्य को और व्यापक बनाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक प्राचीन पांडुलिपियों एवं उनसे संबंधित साक्ष्यों के दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन किया जा सके। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित लंबित निर्माण कार्यों तथा नवीन पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उक्त कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर क्षीरसागर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को आगामी बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए खरीदी केंद्रों से धान का उठाव शीघ्रता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही खाद भंडारण की वर्तमान स्थिति एवं नियमित मॉनिटरिंग कर किसानों को आवश्यकतानुसार खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया। इस अवसर पर डीएफओ कांकेर रौनक गोयल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





