छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय फाटक दिवस के अवसर पर चलाया सघन जागरुकता अभियान

Shantanu Roy
11 Jun 2026 11:41 PM IST
अंतर्राष्ट्रीय फाटक दिवस  के अवसर पर चलाया सघन जागरुकता अभियान
x
छग
Raipur. रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर दिनांक 06.06.26 से 12.06.26 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत दिनांक 10.06.26 को संरक्षा अधिकारियों , संरक्षा सलाहकारों सिविल डिफेंस वोलैंटियर एवं स्काउट गाईड के द्वारा विभिन्‍न समपार फाटकों जैसे बालोद यार्ड गेट (समपार फाटक-DD-59), कुसुमकसा गेट (समपार फाटक-DD-59), लीमाटोला गेट(समपार फाटक-DD-62), बोडतारा गेट (समपार फाटक-386), सिधबाबा गेट (समपार फाटक 385), मातादेवालय गेट भाटापारा तथा लाटाबोर, कुसुमकसा, दल्लीराजहरा, तिल्दा एवं भाटापारा स्टेशन तथा भाटापारा मार्केट एरिया एवं पेट्रोल पंप तथा ट्रेन क्रमांक- 78815, 68861, 68862 एवं बिलासपुर-रायपुर लाॅकल ट्रेन में जाकर लोगों को पॉमप्लेट वितरण करके , स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर लोगों को फाटक बंद होने पर उसे पार न करने की काउंसलिंग की गई।

समपार फाटक को सही तरीके से पार करने एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए कुल लगभग 1530 लोगों की काउंसिलिंग की गई। साथ में रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जा रहा है । इस अभियान के तहत दिनांक 10/06/26 को संरक्षा सलाहकारों तथा नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों, संरक्षा विभाग के द्वारा पाम्पलेट बाँटकर, स्लोगन व माईक के माध्यम से राहगीरों को जागृत किया गया। साथ ही समपार फाटक पार करते समय गाड़ी को धीमा चलाने, सिग्नल हरा होने पर ही आगे बढने, फाटक बंद हो तो खुलने का इंतजार करने तथा फाटक पार करते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने का परामर्श दिया गया।
Next Story