छत्तीसगढ़
महतारी वंदन और भूमिहीन मजदूर कल्याण योजना: राम सिंह के घर में आई आर्थिक खुशहाली
Shantanu Roy
31 July 2026 12:22 AM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। जिला सरगुजा के उदयपुर विकासखंड के रहने वाले राम सिंह भी ऐसे ही हितग्राहियों में शामिल हैं, जिन्हें दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना तथा उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। इन योजनाओं से प्राप्त आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए संबल साबित हो रही है। हितग्राही राम सिंह ने बताया कि वे मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके पास स्वयं की कृषि भूमि नहीं है।
जिसके कारण पहले परिवार का खर्च चलाना काफी कठिन होता था। शासन द्वारा भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए संचालित योजना के अंतर्गत उन्हें प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि यह राशि समय पर मिलने से परिवार की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है, जिसके तहत उनकी पत्नी को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त होती है। इस नियमित आर्थिक सहयोग से घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति में राहत मिलती है और परिवार को आर्थिक सुरक्षा का एहसास होता है।
राम सिंह ने बताया कि उनके परिवार में चार बच्चे हैं, जो मजदूरी कर परिवार का सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रदान की जा रही सहायता से परिवार के दैनिक जीवन-यापन में काफी सहूलियत मिली है। योजनाओं से मिलने वाली राशि जरूरत के समय महत्वपूर्ण सहारा बनती है। उन्होंने राज्य शासन द्वारा गरीब एवं भूमिहीन परिवारों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से उनके जैसे अनेक परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





